June 22, 2026

भाजपा जनकल्याण मंच में नई जिम्मेदारी: परमजीत सिंह भाटिया बने छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री

IMG-20260117-WA0126.jpg



भाजपा जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री दर्शन आर. शाह ने संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए श्री परमजीत सिंह भाटिया को छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 17 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी।

श्री भाटिया को यह महत्वपूर्ण दायित्व उनके समाजहित में किए गए कार्यों, संगठन के प्रति निष्ठा तथा राष्ट्रीय सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए सौंपा गया है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में मंच की गतिविधियाँ और अधिक प्रभावशाली होंगी।

प्रदेश मंत्री के रूप में श्री परमजीत सिंह भाटिया की प्रमुख जिम्मेदारी संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाना होगी। इसके अंतर्गत भाजपा जनकल्याण मंच के पाँच प्रमुख सिद्धांत—राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथनिरपेक्षता तथा गांधीवादी समाजवाद—का व्यापक प्रचार-प्रसार करना शामिल है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दर्शन आर. शाह ने श्री भाटिया को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने कार्यकाल में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेंगे। वहीं, नियुक्ति के बाद श्री भाटिया ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन की विचारधारा को हर वर्ग तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts

RECENT POSTS

BREAKING