June 22, 2026

भाजपा जनकल्याण मंच का संगठनात्मक विस्तार, प्रदेश व जिला स्तर पर नई नियुक्तियाँ

IMG-20260118-WA0027.jpg


भाजपा जनकल्याण मंच द्वारा छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक विस्तार किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रचारक श्री पिंटू सिंह जी की अनुशंसा पर समाज और राष्ट्रहित में निरंतर सेवाओं को देखते हुए कई प्रमुख नियुक्तियाँ की गई हैं। यह नियुक्तियाँ भाजपा जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री दर्शन आर. शाह द्वारा की गई हैं।

घोषित आदेश के अनुसार श्री श्याम गुप्ता जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव, श्री परमजीत सिंह भाटिया जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रायगढ़ जिले में नरेश गोरख को जिला अध्यक्ष, संतोष साहनी को जिला उपाध्यक्ष, अरुण कुमार सिंह जी को जिला महामंत्री तथा सनी सिंह राजपूत को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पत्र में सभी पदाधिकारियों के सामाजिक कार्यों, संगठन के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रहित में योगदान को सराहनीय बताया गया है। उन्हें संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें भारतीय संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति निष्पक्ष रूप से कार्य करना शामिल है।

साथ ही संगठन के पाँच प्रमुख सिद्धांत—राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता (सर्व धर्म समभाव), गांधीवादी समाजवाद तथा सामाजिक-आर्थिक न्याय—को आम जनता तक पहुँचाने का दायित्व भी सौंपा गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दर्शन आर. शाह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts

RECENT POSTS

BREAKING