October 20, 2025

*छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, घरघोड़ा ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी गठित*

IMG-20250827-WA0010.jpg

घरघोड़ा (रायगढ़)। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, घरघोड़ा ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित बैठक में किया गया। यह गठन प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी और प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राई की अनुशंसा तथा जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत की सहमति से सम्पन्न हुआ।

*कार्यकारिणी*
• ब्लॉक अध्यक्ष : शैलेश शर्मा
• उपाध्यक्ष (1) : सुनील जोल्हे
• उपाध्यक्ष (2) : मुरलीधर गुप्ता
• सचिव : बसंत रात्रे
• सहसचिव : बलराम मौलिक
• कोषाध्यक्ष : अनिल लकड़ा
• प्रवक्ता : एस. एल. साहू
• मीडिया प्रभारी : मनोज मेहर

*संरक्षक मंडल*
गौरीशंकर गुप्ता, किरोड़ी शर्मा, विष्णु मित्तल, राजेन्द्र चौधरी, गनपत चौहान एवं रविन्द्र डनसेना।

*सदस्यगण*
प्रकाश दास महंत, रतन राम, जितेंद्र गुप्ता, अविराम गुप्ता, सोनू सिंह सिदार, नितेश गुप्ता, विनोद महंत, संतोष बीसी, रघुनंदन पटेल एवं संजय मित्तल।

लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए शैलेश शर्मा को यह दायित्व उनकी कार्यशैली और सक्रियता को देखते हुए सौंपा गया है।

नई कार्यकारिणी को पत्रकार संघ ने संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय पत्रकारिता को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम बताया है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_cdfda5c1
Website | + posts

RECENT POSTS

BREAKING