February 5, 2026

महिला ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

IMG_20250828_091817.jpg

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड से पति की हत्या करवा दी।दोनों के बीच पिछले 25 साल से अफेयर था। पति बेरोजगार था और नशे का आदि था।वह अक्सर नशे में धुत्त होकर घर में रहता था,जिस कारण महिला और उसके बॉयफ्रेंड का मिलना जुलना नहीं हो पाता था। इसलिए उसने पति को रस्ते से हटाने को साजिश रची।

आरोपियों ने सबूत मिटाने के इरादे से हत्या की जगह घर से 15 किमी दूर को चुना। बॉयफ्रेंड ने महिला के पति को शराब पिलाने के बहाने उसे सुनसान जगह पर ले गया।फिर उसे खूब शराब पिलाया,उसके बाद भारी पत्थर से उसका सिर कुचल कर हत्या कर दिया।और महिला को फोन कर ये कहा कि काम हो गया।पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।मृतक का नाम धनेश ठाकुर है।आरोपी महिला अंजनी ठाकुर आरोपी हरपाल सिंह है।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts
BREAKING