September 15, 2026

जयस्तंभ चौक में विराजे ‘घरघोड़ा के राजा’, गणेशोत्सव की धूम

IMG-20260914-WA0142.jpg


घरघोड़ा। नगर के  जयस्तंभ चौक में इस वर्ष ‘घरघोड़ा के राजा’ के नाम से प्रसिद्ध भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा विराजमान की गई है। श्री श्याम सरकार समिति द्वारा आयोजित गणेशोत्सव को लेकर नगर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
समिति के सदस्यों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा को रायगढ़ शहर से ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भव्य रूप से घरघोड़ा लाया गया, जिसके बाद विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ प्रतिमा को जैस्थम चौक स्थित आकर्षक पंडाल में विराजमान किया गया।
गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए समिति की ओर से खिचड़ी, खीर सहित विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद तैयार कर वितरण किया जाता है। प्रसाद ग्रहण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।जयस्तंभ
चौक में सजे भव्य पंडाल और गणपति बप्पा की आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का  केंद्र बनी हुई है। गणेशोत्सव को सफल बनाने में श्री श्याम सरकार समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts
BREAKING