गणेश चतुर्थी पर ए.के. सिनेमा की खास सौगात, ‘हनुमान अंश’ के चारों शो निःशुल्क
घरघोड़ा। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर ए.के. सिनेमा के संचालक अनिल कुमार गुप्ता ने क्षेत्रवासियों के लिए विशेष पहल की है। 15 सितंबर 2026 को ‘हनुमान अंश’ फिल्म के चारों शो दर्शकों के लिए निःशुल्क रखे गए हैं।
भगवान हनुमान की भक्ति और नीम करौली बाबा से जुड़े आध्यात्मिक प्रसंगों को दर्शाती यह फिल्म श्रद्धा और प्रेरणा का संदेश देती है। फिल्म के माध्यम से दर्शकों को भक्ति, सेवा, समर्पण और मानवता के भाव से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर लोगों के साथ खुशियां और भक्ति का संदेश बांटना ही इस पहल का उद्देश्य है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित फिल्म देखने और इस विशेष आयोजन का लाभ उठाने की अपील की।

