September 14, 2026

बी.एस. फाउंडेशन द्वारा नवापारा टेंडा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, करीब 300 मरीजों की हुई जांच

IMG-20260913-WA0088.jpg



नवापारा टेंडा। बी.एस. स्पंज प्राइवेट लिमिटेड के CSR विंग बी.एस. फाउंडेशन द्वारा ग्राम नवापारा टेंडा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नवापारा टेंडा, भेंगारी पंचायत, टेंडा पंचायत एवं देओमर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

शिविर में Fortis Hospital से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच, सर्जरी से संबंधित परामर्श, ब्लड प्रेशर (BP), ब्लड शुगर (Sugar) तथा आंखों की जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान लगभग 300 मरीजों की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श किया गया। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। साथ ही, जांच के उपरांत आवश्यकता वाले 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के नागरिकों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर बी.एस. स्पंज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विपुल माली एवं पवन तिवारी तथा बी.एस. फाउंडेशन की ओर से तेजस्वी बिसेन उपस्थित रहे। इसके अलावा संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शिविर में उपस्थित रहे।

बी.एस. फाउंडेशन द्वारा बताया गया कि संस्था का उद्देश्य आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच एवं आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से भविष्य में भी क्षेत्र में विभिन्न जनहित एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने बी.एस. फाउंडेशन एवं बी.एस. स्पंज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस जनहितकारी पहल की सराहना की तथा इस प्रकार के स्वास्थ्य कार्यक्रमों को ग्रामीण क्षेत्र के लिए उपयोगी एवं सराहनीय प्रयास बताया।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts
BREAKING