November 4, 2026

आंगनबाड़ी केन्द्र भगवानपुर क्र. 2 में सहायिका पद के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित

file_00000000873c82068b50c0f8f405cfea.png



रायगढ़, 12 सितम्बर 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र भगवानपुर क्र.2 (नगर पालिका वार्ड क्रमांक 45) में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर अनंतिम मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है। मूल्यांकन समिति की हुई बैठक में प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण कर अनंतिम मूल्यांकन पत्रक परिशिष्ट-4 तैयार किया गया है। इसे महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑनलाइन पोर्टल aww.e-bharti.in तथा परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर प्रकाशित किया गया है। आवेदिकाएं मूल्यांकन से संबंधित किसी लिपिकीय त्रुटि अथवा अन्य आपत्ति होने पर अपना दावा-आपत्ति ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 22 सितंबर 2026 तक लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

+ posts
BREAKING