July 16, 2026

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने पीड़िता के पैसे व गहने भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार

IMG-20260716-WA0137.jpg

*16 जुलाई, रायगढ़* । महिला थाना रायगढ़ में 14 जुलाई 2026 को 35 वर्षीय पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रायगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धोखे से रुपये एवं गहने हड़पने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोपी मो. सुल्तान अंसारी उर्फ सुल्तान खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

        पीड़िता प्रकरण के अनुसार वह शहर की एक दुकान में सेल्स गर्ल के रूप में कार्य करती है। वर्ष 2025 के जनवरी माह में उसकी पहचान आरोपी सुल्तान खान से हुई थी, जो दुकान पर अक्सर सामान खरीदने आता था। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई, जिसके दौरान आरोपी ने प्रेम का इजहार करते हुए विवाह करने का वादा किया। पीड़िता द्वारा स्वयं के विवाहित होने और पति से अलग रहने की जानकारी देने के बावजूद आरोपी ने उसे अच्छे से रखने और विवाह करने का भरोसा दिया। इसी विश्वास में आरोपी 21 फरवरी 2025 को पीड़िता के किराये के मकान पहुंचा और विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह लगातार पीड़िता के साथ रहता रहा और बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

       शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी ने पीड़िता पर दबाव बनाकर उसके गहने 18 अगस्त 2025 को मणप्पुरम फाइनेंस में गिरवी रखवाए और उससे प्राप्त 10 हजार रुपये अपने पास रख लिए। बाद में पीड़िता को जानकारी मिली कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं। इस संबंध में पूछने पर आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताकर गुमराह किया। जब पीड़िता ने 8 जनवरी 2026 को विवाह करने की बात कही तो आरोपी ने विवाद किया, विवाह से साफ इंकार कर दिया तथा गुंडे भेजकर उठवा देने की धमकी दी। भयवश पीड़िता ने अपना किराये का मकान भी बदल लिया और अंततः 14 जुलाई 2026 को महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई।

       महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा पूरे घटनाक्रम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया। उनके निर्देशन में महिला थाना रायगढ़ में एफआईआर क्रमांक 67/2026 के तहत धारा 69 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तत्काल तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अपने रायगढ़ स्थित निवास से फरार है तथा ट्रेलर वाहन चलाने का कार्य करता है। सूचना मिलने पर महिला थाना एवं चौकी खरसिया की संयुक्त टीम ने ग्राम बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा में दबिश देकर ट्रेलर चलाते समय आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी *मो. सुल्तान अंसारी उर्फ सुल्तान खान, पिता मो. शमीम अंसारी, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम महरी, थाना तरहसी, जिला पलामू (झारखंड), हाल मुकाम वार्ड क्रमांक 43, जिंदल रोड, रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने, गोरखा, थाना कोतरारोड़, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)* द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसका चिकित्सीय परीक्षण केजीएच रायगढ़ में कराया गया और उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

      आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव एवं चौकी खरसिया के आरक्षक धनंजय कश्यप, साविल चन्द्रा आर आरक्षक राज सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

        *”महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय से जुड़े अपराधों में रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। महिलाओं के साथ शोषण अथवा उत्पीड़न करने वाले आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts

RECENT POSTS

अदाणी पावर फेज-III परियोजना की जनसुनवाई संपन्न, हजारों ग्रामीणों ने विकास, रोजगार और पर्यावरण पर रखे अपने सुझाव

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा अदाणी पावर लिमिटेड की प्रस्तावित फेज-III (2×800 मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना) के लिए पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जनसुनवाई में परियोजना से प्रभावित 29 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों ने भाग लेकर विकास, रोजगार, पुनर्वास तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी और अधिकारियों से विभिन्न प्रश्न पूछे।

भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना के तहत आयोजित इस जनसुनवाई की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने की। इस दौरान छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी मानवेन्द्र शेखर पाण्डेय की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। अदाणी पावर लिमिटेड के अधिकारियों ने परियोजना के फेज-III विस्तार की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों के सामने प्रस्तुत की।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों द्वारा पूछे गए सभी सवालों और सुझावों का विस्तार से जवाब दिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि परियोजना के विस्तार से स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे, वहीं क्षेत्र में व्यापार, परिवहन और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना में आधुनिक अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे ऊर्जा उत्पादन अधिक दक्षता के साथ होगा तथा पर्यावरणीय प्रभाव को न्यूनतम रखने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के सभी निर्धारित मानकों का पालन करने का आश्वासन दिया गया।

अदाणी पावर लिमिटेड ने स्पष्ट किया कि परियोजना से जुड़े सभी कार्य भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरणीय मानकों तथा वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप किए जाएंगे। पूरी जनसुनवाई प्रशासन और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की निगरानी में संपन्न हुई।

BREAKING