September 20, 2026

घरघोड़ा को मिला नया एसडीएम, प्रवीण तिवारी संभालेंगे जिम्मेदारी

IMG-20260708-WA0091.jpg



घरघोड़ा। रायगढ़ जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देश पर कलेक्टर रायगढ़ द्वारा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार श्री प्रवीण तिवारी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा के पद पर पदस्थ किया गया है। वे इससे पहले खरसिया में एसडीएम के रूप में पदस्थ थे।

वहीं, घरघोड़ा के वर्तमान एसडीएम श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी को अस्थायी रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत राजनांदगांव के पद पर पदस्थ किए जाने के बाद यह नई नियुक्ति की गई है।

इसी प्रशासनिक फेरबदल में श्री प्रवीण कुमार भगत को धरमजयगढ़ से खरसिया, श्री भरत कौशिक को लैलूंगा से धरमजयगढ़ तथा श्री राकेश कुमार वर्मा को जिला कार्यालय रायगढ़ से लैलूंगा का एसडीएम बनाया गया है।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। घरघोड़ा क्षेत्र में नए एसडीएम के रूप में प्रवीण तिवारी के पदभार ग्रहण करने से प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts
BREAKING