July 8, 2026

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी बने राजनांदगांव जिला पंचायत के सीईओ

IMG_20260708_091949.jpg




रायपुर/घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (भा.प्र.से.) अधिकारियों के तबादले एवं नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, घरघोड़ा (जिला रायगढ़) के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्गा प्रसाद अधिकारी (भा.प्र.से. 2023 बैच) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत राजनांदगांव के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर नई पदस्थापना के संबंध में अलग से आदेश जारी होने की संभावना है।

इसी आदेश में राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, विभिन्न जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगर निगम आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को शासन-प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts

RECENT POSTS

BREAKING