February 5, 2026

श्याम भोजवानी ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर दिखाई संवेदनशीलता,कड़ाके के ठंड में पार्षद का सराहनीय कदम

IMG_20260106_105655.jpg


घरघोड़ा (रायगढ़) नगर पंचायत घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद एवं छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्याम भोजवानी द्वारा शीत ऋतु के दौरान जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार कई दिनों से कम्बल वितरण का कार्य किया जा रहा है।

यह वितरण नगर के साप्ताहिक बाजार, विभिन्न वार्डों तथा सार्वजनिक स्थलों पर किया गया, जहाँ ठंड से सबसे अधिक प्रभावित जरूरतमंद नागरिकों को कम्बल प्रदान किए गए। आज छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व छेरछेरा के पावन अवसर पर भी इस सेवा कार्य को विशेष रूप से आगे बढ़ाया गया।

श्री भोजवानी द्वारा किए जा रहे इस निरंतर प्रयास का उद्देश्य केवल सहायता नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय दायित्व का निर्वहन है। ठंड के मौसम में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाना समाज के प्रति उत्तरदायित्व का परिचायक है।
नगरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सेवा, संवेदना और सामाजिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण बताया।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts
BREAKING