November 5, 2026

सर्व समाज एकता की राह पर: गुरूदेव अजय उपाध्याय जी ने बागेश्वर धाम संत धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल होने की अपील की

IMG_20251107_123830.jpg




छत्तीसगढ़ / पूज्य गुरूदेव अजय उपाध्याय जी महाराज ने दिल्ली से वृंदावन तक आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम के पूजनीय संत धीरेंद्र शास्त्री जी की विशाल पदयात्रा में सम्मिलित होने की अपील करते हुए सर्व समाज से एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “जात-पात की करो विदाई, हम सब हैं भाई-भाई”—यह मंत्र आज के समय में समाज को जोड़ने और देश को मजबूत बनाने का सबसे बड़ा आधार है।

गुरूदेव अजय उपाध्याय जी ने कहा कि पूजनीय भैया धीरेंद्र शास्त्री जी द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि देश में जब-जब विभाजनकारी ताकतें समाज को तोड़ने का प्रयास करती हैं, तब ऐसे संतों के नेतृत्व में एकजुटता की यह पदयात्रा समाज को नई दिशा देती है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे बड़ी संख्या में इस वृंदावन पदयात्रा में भाग लें और इस पवित्र अभियान को जन-जन तक पहुँचाएं। गुरूदेव जी ने कहा कि धर्म का असली उद्देश्य प्रेम, एकता और करुणा का संदेश देना है, और आज यह यात्रा उस संदेश का जीवंत उदाहरण है।

पूज्य अजय उपाध्याय जी के इस आह्वान से क्षेत्रभर में उत्साह का माहौल है, लोग सोशल मीडिया और स्थानीय आयोजनों के माध्यम से इस मुहिम से जुड़ने की अपील कर रहे हैं।

+ posts
BREAKING