February 5, 2026

बिलासपुर में दोबारा एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेन एक साथ,यात्रियों में मची अफरा तफरी

IMG_20251106_140733.jpg

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो दिन पहले कोर पैसेंजर और मालगाड़ी की टक्कर में 11 लोगों की भौत हो गई। अब गुरुवार को दोबारा एक ही ट्रैक पर 3 ट्रेनें दौड़ने लगी। मेमू लोकल ट्रेन के आगे और पीछे दो मालगाड़ी खड़ी हो गईं। अचानक ट्रेनों को रोक दिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, यात्रियों में अफरा-तफरी जरूर मच गई।

जानकारी के मुताबिक, कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशन के बीच की यह घटना है। अचानक तीनों ट्रेनों के एक ही ट्रैक पर आने की जानकारी मिलने पर यात्री सहम गए। कई यात्री सुरक्षा की वजह से ट्रेन से नीचे उतर आए। रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। ट्रैक पर बाकी ट्रेनों की आवाजाही को रोक दी गई है।

* रेलवे ने बताया रूटीन प्रक्रिया

वहीं, रेलवे इस घटना को सामान्य और रूटीन बता रहा है। अफसरों का कहना है कि ऑटो सिग्नल प्रणाली में इस तरह से एक रूट पर एक से अधिक गाड़ियां चल सकती है। लेकिन, लालखदान के पास हुए हादसे के बाद यात्री दहशत में आ गए।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts
BREAKING