विकासखंड समन्वयक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के संविदा पदों पर आवेदन 10 नवंबर तक
रायगढ़, 16 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत जिला पंचायत रायगढ़ में विकासखंड समन्वयक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक 10 नवंबर तक आवेदन जिला पंचायत रायगढ़ में पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते है। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पदों की संख्या, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अन्य आवश्यक शर्तों तथा आवेदन पत्र के प्रारूप की जानकारी जिला पंचायत रायगढ़ के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.raigarh.gov.in पर उपलब्ध है।