पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया के नेतृत्व में खुरुषलेंगा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने किया भाजपा प्रवेश

भारतीय जनता पार्टी के रीती नीति से प्रभावित होकर आज पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया के समक्ष उनके निवास स्थान ग्राम रोडोपाली में आकर खुरुषलेंगा के सैकड़ों ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। ग्रामीणों का अब अन्य पार्टियों से लगातार मोहभंग हो रहा है और केन्द्र सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार से प्रभावित होकर ग्रामीण लगातार भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। आज सोमवार को बिहारी लाल गुप्ता सहित खुरुषलेंगा क्षेत्र के ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया। पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया व सुनीति राठिया ने भाजपा का पटका पहना सभी का भाजपा में प्रवेश कराया। भाजपा से पूर्व मंत्री रहे सत्यानंद राठिया ने कहा कि भाजपा की रीति नीति से ग्रामीण भी प्रभावित हो रहे हैं और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानने वाले भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। खुरुषलेंगा क्षेत्र के ग्रामीणों ने पार्टी में निष्ठा जताते हुये भाजपा में प्रवेश किया है। सभी का हम स्वागत करते हैं।