September 20, 2026

छोटेगुमड़ा फीडर से पुनः जोड़ने की मांग लेकर ग्रामीण पहुंचे विद्युत विभाग

IMG-20260518-WA0076.jpg

घरघोड़ा। नवागढ़ और बरौनाकुंडा पंचायत के ग्रामवासी सोमवार को एकजुट होकर घरघोड़ा विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विभाग के जेई आर.के. देवांगन को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग द्वारा उनके गांव का बिजली कनेक्शन छोटेगुमड़ा फीडर से हटाकर फगुरम फीडर में जोड़ दिया गया है, जिसके बाद से क्षेत्र में लगातार लो वोल्टेज और बार-बार बिजली गुल होने की समस्या बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि शुरुआत से ही गांव का विद्युत कनेक्शन छोटेगुमड़ा फीडर से संचालित होता था और उस दौरान बिजली व्यवस्था अपेक्षाकृत बेहतर थी। लेकिन वर्तमान में फगुरम फीडर से जोड़े जाने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कम वोल्टेज के चलते घरेलू उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, वहीं किसानों और आम उपभोक्ताओं की दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

ग्रामीणों ने विभाग से मांग की कि गांव की विद्युत व्यवस्था को पुनः छोटेगुमड़ा फीडर से जोड़ा जाए ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। उन्होंने जल्द समाधान नहीं होने पर आगे आंदोलन की चेतावनी भी दी।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में अपनी समस्या का शीघ्र निराकरण करने की मांग की।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts
BREAKING