May 9, 2026

भगवान पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल: निगम कार्यालय में घुसा हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पीए से मारपीट

IMG-20260508-WA0109.jpg


दुर्ग। नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब निगम कमिश्नर के पीए पर भगवान को लेकर कथित विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा। घटना की खबर फैलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में निगम कार्यालय पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने निगम परिसर में नारेबाजी करते हुए पीए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ कार्यकर्ताओं ने पीए को कार्यालय से बाहर खींच लिया। इस दौरान उसके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की गई, जिससे उसके कपड़े तक फट गए। घटना के दौरान निगम कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए प्रदर्शनकारियों के कारण स्थिति कुछ समय तक नियंत्रण से बाहर बनी रही। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कार्यकर्ताओं को नारेबाजी करते और पीए के साथ धक्का-मुक्की करते देखा जा सकता है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पीए को सुरक्षित बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर शहर में चर्चा का माहौल है और पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts

RECENT POSTS

BREAKING