मेहनत और लगन की मिसाल: घरघोड़ा के छात्र अहसान अली ने 10वीं में 97.83% लाकर टॉप टेन में बनाई जगह
घरघोड़ा, रायगढ़।
क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि घरघोड़ा निवासी अहसान अली, पिता अहमद अली ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.83% अंक प्राप्त कर टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है। अहसान अली आत्मानंद गवर्नमेंट उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल के मेधावी छात्र हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की।
अहसान की इस सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके पिता अहमद अली, जो वर्तमान में ग्राम गुमडा के सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं, स्वयं भी अपने विद्यार्थी जीवन में प्रतिभावान रहे हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
अहसान अली की इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि घरघोड़ा क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है। विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

