February 26, 2026

सोनिया नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार साहिब में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, लंगर सेवा आयोजित

IMG-20260226-WA0089.jpg





रायगढ़,सोनिया नगर, कोतरा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार साहिब में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री महेंद्र सिंह भाटिया ने अपने पुत्र परमजीत सिंह भाटिया के जिला मंत्री (अल्पसंख्यक मोर्चा) पद तथा गुरु नाम सिंह पोथीवाल के घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) घोषित होने के उपरांत वाहेगुरु के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं संगत के लिए लंगर सेवा का आयोजन कर शुक्राना अदा किया।



भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रायगढ़ के जिलाध्यक्ष असलम हुसैन द्वारा 22 फरवरी को जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी, जिसमें सोनिया नगर निवासी परमजीत सिंह भाटिया को जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा साहिब के प्रधान रुस्तम सिंह ने जिला मंत्री परमजीत सिंह भाटिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं गुरमीत सिंह ने जिलाध्यक्ष असलम हुसैन का सम्मान किया। घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष का स्वागत पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह भाटिया ने किया। प्रदेश मंत्री रविंद्र सिंह भाटिया का सम्मान वरिष्ठ पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह भाटिया द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश जिला मंत्री रविंद्र सिंह भाटिया, जिलाध्यक्ष असलम हुसैन (रायगढ़), अमरजीत सिंह भाटिया, गुरमीत सिंह पोथीवाल, संजू सिंह राठौर, बंटी सिंह राठौर, अमरीक सिंह राठौर, रुस्तम सिंह राठौर, निखिल भाटिया, रोहित भाटिया, विक्की सिंह, प्रीति कौर, पूजा कौर, रोशनी कौर एवं डोली कौर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन अरदास एवं लंगर सेवा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने सहभागिता निभाई।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts
BREAKING