June 4, 2026

Main Story

IMG-20260604-WA0211.jpg

सुशासन तिहार में सांसद राधेश्याम राठिया ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

घरघोड़ा/रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार एवं जनसमस्या निवारण शिविर के तहत रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया ने विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम कया पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं एवं आवश्यकताएं गंभीरता से सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, राजस्व तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। सांसद राठिया ने कहा कि शासन की मंशा है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके। सांसद ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ जनता के प्रति जवाबदेही और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान है।

इस अवसर पर सांसद राठिया ने रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि “जनता की सेवा ही मेरा संकल्प है और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।”

Editor’s Picks

Trending Story

अवैध शराब तस्करों पर जूटमिल पुलिस का शिकंजा, शराब रेड की दो कार्रवाई में 02 आरोपियों से 58 पाव शराब और स्कूटी बरामद

रायगढ़। अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती दिखाते हुए जूटमिल पुलिस ने 17 नवंबर को दो तस्करों को गिरफ्तार कर...

● हत्या के 24 घंटे के भीतर लैलूंगा पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पत्नी निकली पति की कातिल

● लैलूंगा पुलिस ने हत्या के अपराध में आरोपिया को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, लैलूंगा के पहाड़लुडेग की घटना...

चोरी टुल्लु पंप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई

चोरी और नकबजनी के मामलों में आरोपियों की पहचान और बरामदगी के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान...

RECENT POSTS

BREAKING