छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल — एडिशनल एसपी की तबादला सूची जारी
राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एडिशनल एसपी (Additional Superintendent of Police) तथा DSP रैंक के 95 से अधिक अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। ये आदेश राज्य के गृह विभाग द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किए गए हैं, जिनमें कई जिलों और रेंजों में जिम्मेदारियाँ बदली गईं हैं।
आकाश मरकाम — वर्तमान में एडिशनल एसपी, रायगढ़ के पद पर तैनात आकाश मरकाम को अब रायपुर ग्रामीण में एडिशनल एसपी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। उनपर रायपुर ग्रामीण जिले की कानून-व्यवस्था व पुलिस प्रशासन का दायित्व पूरा करने का आदेश जारी किया गया है। रायगढ़ जिले में एडिशनल एसपी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने स्थानीय कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, अब रायपुर ग्रामीण जिले में उनकी तैनाती से उम्मीद है कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था में मजबूती आएगी।

