February 5, 2026

सूरजपुर:केजी टू के छात्र को होमवर्क नहीं करने पर दी सजा,बच्चे को पेड़ पर घंटों लटकाए रखा

IMG_20251125_100346.jpg


छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक प्राइवेट स्कूल में केजी-टू के छात्र (5 वर्ष) को होमवर्क न करने पर टीचर ने घंटों पेड़ से लटकाए रखा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पेरेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में परिजनों ने स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया।

वहीं, स्कूल संचालक सुभाष शिवहरे ने इस घटना को मामूली बताया। उनका कहना है कि बच्चा पढ़ाई में कमजोर था और उसे डराने के लिए ऐसा किया गया था ताकि वह पढ़ाई पर ध्यान दे। विवाद बढ़ने पर शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। उन्होंने मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही है। इधर, मामला तूल पकड़ने के बाद टीचर ने अपनी गलती मान ली है। इस दौरान टीचर रोते हुई दिखी।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts
BREAKING