November 5, 2026

गृह विभाग ने 4 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) समेत 7 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए

IMG-20251024-WA0109.jpg

छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार देर शाम पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग ने 4 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) समेत 7 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं।

गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया है। आदेश के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को राजनांदगांव से DIG पुलिस मुख्यालय (मुख्यालय अटैच) किया गया है। वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के एसपी IPS चंद्रमोहन सिंह को दमकल-नगर सेना का डायरेक्टर बनाया गया है।

इसी तरह से सक्ती जिले की SP अंकिता शर्मा को राजनांदगांव का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं रतना सिंह को मनेंद्रगढ़ जिले का SP नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ती जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पंकज चंद्रा अब कोंडागांव जिले के नए SP होंगे। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी तुरंत पदभार ग्रहण करें और इसकी सुचना विभाग को भेजें।

+ posts
BREAKING