November 5, 2026

आंध्र प्रदेश में कर्ज विवाद पर महिला को पेड़ से बांधा, पांच गिरफ्तार


नारायणपुरम, पेट्रः आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के नारायणपुरम में कर्ज न चुकाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला को  पेड़ से बांध दिया गया और उसे ग्रामीणों ने सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। थिम्मारायप्पा की पत्नी 29 वर्षीय सिरीशा सोमवार को अपने बच्चों के स्कूल से र्न ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने के लिए बेंगलुरु से लौटी थी, तभी कुछ स्थानीय लोगों ने उससे उसके पति द्वारा उधार लिए गए पैसों की मांग की।
डीएसपी बी पार्थसारथी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने

सिरीशा को पेड़ से बांध दिया और उससे पैसे चुकाने के लिए अपने पति को बुलाने को कहा। इस दौरान उसकी बेटी ने एक स्थानीय व्यक्ति पर हाथ उठा दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

पुलिस के अनुसार, दंपती पर मुनिकनप्पा नाम के एक ग्रामीण का लगभग 80 हजार रुपये और स्थानीय संगठनों का भी कुछ अज्ञात ऋण बकाया था। बीएनएस की धारा 115, 126 और 112 के साथ धारा तीन के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने इस घटना के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

+ posts

RECENT POSTS

BREAKING