September 13, 2026

₹5–7 करोड़ के कथित भुगतान से NTPC Mining Limited ने झाड़ा पल्ला,किया खंडन, वायरल चेक को भी बताया असंबंधित

IMG-20260911-WA0098.jpg


घरघोड़ा/रायगढ़, 11 सितंबर 2026। तलाईपाली कोयला खनन परियोजना से जुड़े ₹5 से ₹7 करोड़ के कथित अनुचित भुगतान को लेकर मीडिया में प्रकाशित खबरों पर NTPC Mining Limited (NML) ने कड़ा खंडन जारी किया है। परियोजना की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्राम तलाईपाली निवासी सूरज गुप्ता को इतनी राशि का कोई भुगतान परियोजना द्वारा प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से नहीं किया गया है।
NML के अनुसार, कुछ समाचार पोर्टलों में सूरज गुप्ता को ₹5–7 करोड़ के कथित अनुचित भुगतान का आरोप लगाया गया था। कंपनी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए स्पष्ट किया कि परियोजना द्वारा श्री गुप्ता को किसी भी माध्यम से उक्त राशि का भुगतान नहीं किया गया।
📌 वायरल बताए जा रहे चेक को लेकर भी सफाई
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्रामीणों के बीच प्रदर्शित कथित चेक भी NTPC Mining Limited की तलाईपाली परियोजना द्वारा जारी नहीं किया गया है और उसका परियोजना के किसी भुगतान से कोई संबंध नहीं है।
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि सूरज गुप्ता के मकान एवं अन्य परिसंपत्तियों के संबंध में देय वैधानिक मुआवजा, वार्षिकी तथा पुनर्वास की प्रथम किस्त निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन EFT के माध्यम से पहले ही भुगतान की जा चुकी है।
💰 “इसके अतिरिक्त कोई अन्य भुगतान नहीं”
NML ने अपने बयान में साफ कहा है कि उपरोक्त वैधानिक भुगतान के अतिरिक्त परियोजना द्वारा सूरज गुप्ता को कोई अन्य भुगतान नहीं किया गया है।
कंपनी ने ₹5–7 करोड़ के कथित भुगतान तथा अधिकारियों की भूमिका से संबंधित आरोपों को “पूर्णतः निराधार एवं तथ्यहीन” करार दिया है।
⚠️ NML की अपील—अस्पष्ट सूचनाओं के प्रसार से बचें
परियोजना प्रबंधन ने समाचार माध्यमों और आमजन से अपील की है कि अप्रमाणित अथवा अस्पष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें और उनका प्रसार न करें।
अब इस पूरे मामले में बड़ा सवाल यह है कि ₹5–7 करोड़ के कथित भुगतान का दावा आखिर किस आधार पर किया गया था और जिस चेक को लेकर सवाल उठे, वह किसका है? NTPC Mining Limited के आधिकारिक खंडन के बाद इन बिंदुओं की स्वतंत्र पुष्टि महत्वपूर्ण हो गई है।
स्रोत: NTPC Mining Limited, तलाईपाली कोयला खनन परियोजना की प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 11.09.2026।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts
BREAKING