September 9, 2026

राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: रायगढ़ के तहसीलदार-नायब तहसीलदार सहित 57 अधिकारियों के तबादले


नवा रायपुर/रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। 9 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक एवं स्वैच्छिक आधार पर कुल 57 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है।

जारी तबादला सूची में रायगढ़ जिले से जुड़े कई अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। आदेश के अनुसार उमेश कुमार कुशवाहा को कोरिया से रायगढ़ पदस्थ किया गया है, जबकि शिवम पांडेय को रायगढ़ से दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा भेजा गया है। इसी तरह लोमश कुमार मिरी का रायगढ़ से जांजगीर-चांपा तबादला किया गया है।

इसके अलावा मनोज कुमार गुप्ता का रायगढ़ से दुर्ग तबादला किया गया है। वहीं रायगढ़ में पदस्थ नायब तहसीलदारों में मोहन लाल साहू का सारंगढ़-बिलाईगढ़ से रायगढ़ तथा रश्मि पटेल का रायगढ़ से सारंगढ़-बिलाईगढ़ आपसी आधार पर स्थानांतरण किया गया है।

आदेश में रायगढ़ से नायब तहसीलदार उत्तमेश पटेल का महासमुंद तबादला भी किया गया है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल भारमुक्त कर नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराने और इसकी सूचना विभाग को देने के निर्देश दिए हैं।

राजस्व विभाग का यह तबादला आदेश प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts
BREAKING