October 20, 2025

सहनू पैंकरा अध्यक्ष तो वही संजय अग्रवाल बने घरघोड़ा जनपद के उपाध्यक्ष

IMG_20250305_185534.jpg

समर्पण और सेवा भाव के प्रतीक सहनू पैंकरा को सर्वसम्मति से घरघोड़ा जनपद अध्यक्ष चुना गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। यह सफलता मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल के कुशल नेतृत्व और संगठन की एकजुटता का परिणाम है।

विओ :- आपको बताना चाहेंगे कि सहनू पैंकरा इससे पहले भी मंडल अध्यक्ष के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दे चुके हैं। उनकी कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए सभी सदस्यों ने उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहनू पैंकरा के नेतृत्व में जनपद क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पैंकरा अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जनपद अध्यक्ष चुने जाने के बाद सहनू पैंकरा ने सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सबके सहयोग से घरघोड़ा के विकास के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts

RECENT POSTS

BREAKING