नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोड़ा। बारिश के मौसम में स्कूली बच्चों की सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए नवापारा हाई स्कूल में बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 350 छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण किया गया। कंपनी की इस पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बच्चों को छाते वितरित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ उनकी सुविधा और आवश्यकताओं का ध्यान रखना भी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।
छाता मिलने पर विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के सामाजिक सरोकार से जुड़े प्रयास बच्चों के लिए उपयोगी साबित होते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कंपनी के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। बारिश के मौसम में बच्चों को मिली यह सुविधा उनके आवागमन में निश्चित रूप से सहायक होगी।

