November 4, 2026

एनएमएल तलईपल्ली में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

IMG-20260816-WA0222.jpg





एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में देशभक्ति, उत्साह और गौरव के साथ देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य समारोह की शुरुआत श्री अरुण कुमार सक्सेना, परियोजना प्रमुख, तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। सीआईएसएफ के जवानों द्वारा परेड एवं गरिमापूर्ण गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया।

अपने संबोधन में श्री अरुण कुमार सक्सेना ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत की विकास यात्रा और एनएमएल की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में एनएमएल तलईपल्ली ने 1.1 करोड़ मीट्रिक टन से अधिक कोयला उत्पादन एवं प्रेषण का महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया। उन्होंने व्हार्फवॉल-III से पहली कोयला रेक के प्रेषण को भी परियोजना की एक प्रमुख परिचालन उपलब्धि बताया। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं हितधारकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए सुरक्षा, दक्षता और परिचालन उत्कृष्टता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट योगदान के लिए कर्मचारियों को पावर एक्सल अवार्ड, बिजनेस यूनिट हेड स्पेशल मेरिट अवार्ड एवं हेल्थ चैंपियन अवार्ड प्रदान किए गए। बाल भवन एवं डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में देशभक्ति का रंग भर दिया। इस अवसर पर परियोजना के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

+ posts
BREAKING