June 29, 2026

*एकलव्य में  26 विद्यार्थियों के चयन से”वनांचल के ‘नवोदय गुरु’ और ‘गुरु द्रोण ‘ टिकेश्वर पटेल का भव्य सम्मान, चयनित विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित”*

IMG-20260629-WA0125.jpg


घरघोड़ा/रायगढ़
दिनांक 28 जून 2026, रविवार को दोपहर 3:00 बजे शिक्षक टिकेश्वर पटेल के गृह ग्राम एवं निज निवास स्थित आदर्श एकेडमी, भेंगारी में छात्र-पालकों द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह सह छात्र-पालक सम्मेलन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, पालकों, अतिथियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर तिलक अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात छात्र-पालकों ने श्री टिकेश्वर पटेल एवं उनके परिवारजनों का शॉल, श्रीफल, स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन लाभोराम राठिया ने किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा इंदु प्रकाश डनसेना ने तैयार की। इस अवसर पर सभी पालकों, अतिथियों एवं ग्रामीणों ने श्री पटेल के शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे समर्पित कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। पालकों ने कहा कि वनांचल के गरीब एवं प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी उपलब्ध कराना समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय कार्य है।

श्री टिकेश्वर पटेल पिछले 16 वर्षों से जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य विद्यालय एवं जवाहर उत्कर्ष जैसी प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान कर रहे हैं। वे प्रतिदिन लगभग 10 से 12 घंटे विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए समर्पित रहते हैं। उनके अथक प्रयासों से वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर अपने सपनों को साकार किया है।

उनकी मेहनत का परिणाम है कि सत्र 2025–26 में आदर्श एकेडमी, भेंगारी से 11 विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय, 26 विद्यार्थियों का एकलव्य विद्यालय तथा 1 विद्यार्थी का सैनिक स्कूल में चयन हुआ, जिसने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। वहीं पिछले 16 वर्षों में उनके मार्गदर्शन में 115 विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय, 102 विद्यार्थियों का एकलव्य विद्यालय तथा 22 विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल में चयन हो चुका है। यह उपलब्धि न केवल क्षेत्र, बल्कि पूरे रायगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर सत्र 2025–26 में विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं में चयनित सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

आदर्श एकेडमी, भेंगारी से चयनित विद्यार्थीनवोदय में चयनित छात्रों की सूची 2025-26
1.-श्रेया भार्जो/विनोद भार्जो/कविता भार्जो (3279132)
2.-निशा गुप्ता /अशोक गुप्ता/सरस्वती गुप्ता (3279476)
3.-दुर्गेश्वरी राठिया/प्रेम सिंह राठिया/प्यारी राठिया (3277612)
4.-हेमिका राठिया/पालू राम राठिया/ललिता राठिया(3279068)
5. टिकेश्वर पटेल/ मुकेश पटेल/ मीना पटेल(3279613)
6. अदिति बेहरा/ राजेश बेहरा/ सावित्री बेहरा (3281326)
7. जिगर राठिया/सूरज राठिया/हेमलता राठिया(3279534)
8. आयुष सिदार /राजकुमार सिदार /रामशिला (3412479)
9. भारती राठिया/यशवंत राठिया/गीता राठिया(3279634)
10. नूतन राठिया/शिरोमणी राठिया/उमादेवी राठिया (3279252)
11. टंकित पटेल, योगेश पटेल/भारती पटेल (सैनिक स्कूल)
एकलव्य विद्यालय में चयनित छात्र/छात्राएं
आयुष सिदार, राकेश राठिया, योगेश्वरी राठिया, मुस्कान राठिया, भावेश राठिया, अंकिता राठिया, रोहन सिदार, आकांक्षा राठिया, लता राठिया, गौरव राठिया, आराध्या माझी, भानुमती राठिया, सुहाना राठिया, अनन्या नायक, विवेक राठिया,अरमान राठिया, वादिका राठिया सहित कुल 26 विद्यार्थी ने चयन होकर रायगढ़ जिले के साथ पूरे छत्तीसगढ़ में नया इतिहास रचा। जो इस वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि में एक है।
*शिक्षक के सम्मान में पहुंचे सैकड़ो  पालक*
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं, पालकों ने साल श्रीफल स्मृति चिन्ह के साथ *लेनोवा टेब* एवं *ग्यारह हजार रुपए* की राशि एवम् कई प्रकार के भेंट कर शिक्षक को सम्मान किया गया।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक टिकेश्वर पटेल वर्तमान में विकासखंड घरघोड़ा के शासकीय प्राथमिक शाला, नवापारा टेंडा में पदस्थ हैं। वे अपने निःशुल्क कोचिंग संस्थान “आदर्श एकेडमी” के माध्यम से रायगढ़ जिले सहित प्रदेश के अन्य जिलों के विद्यार्थियों को भी मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। इस कार्य में नंद कुमार राठिया एवं सूरज कुमार राठिया भी शिक्षण सहयोग प्रदान करते हैं। उनकी यह सेवा पूर्णतः निःस्वार्थ भाव से संचालित हो रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण-वनांचल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
*क्या कहते है शिक्षक पटेल*,,,
कक्षा मेरे लिए केवल पढ़ाने का स्थान नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहाँ विचारों का आदान-प्रदान होता है, जिज्ञासाएँ जन्म लेती हैं और नवाचार को पंख मिलते हैं। विद्यार्थियों की उत्सुकता और उनकी नई सोच मुझे निरंतर बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है।
यह सम्मान मेरे लिए गर्व का विषय जरूर है, लेकिन मैं इसे केवल अपनी उपलब्धि नहीं मानता। यह उन सभी गुरुजनों को समर्पित है, जिनसे मैंने मार्गदर्शन प्राप्त किया, जिन्होंने मुझे सही दिशा दिखाई और शिक्षा के प्रति समर्पण सिखाया। साथ ही, यह मेरे सहकर्मियों और साथियों का भी सम्मान है, जिनके सहयोग, प्रेरणा और अनुभवों से मैंने हर कदम पर कुछ नया सीखा।

“मैं विश्वास करता हूँ, कि एक शिक्षक का वास्तविक सम्मान तभी है, जब वह अपने विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सके। यही सोच मुझे आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार करने के लिए प्रेरित करती है।”
श्री पटेल का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों का चयन कराना नहीं, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन, अनुशासन, संस्कार एवं आत्मविश्वास प्रदान कर सफल एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है।  इस प्रकार पटेल जी के मार्गदर्शन में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी प्रतिवर्ष विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होकर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण रायगढ़ जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणा एवं गौरव का विषय बना हुआ है।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts
BREAKING