June 6, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे

– इस वित्तीय वर्ष में 29 हजार से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य

– पर्यावरण संरक्षण के लिए “हरित पर्यावरण अभियान” शुरू

IMG-20260606-WA0109.jpg

रायगढ़, 06 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायगढ़ स्थित अदाणी पावर लिमिटेड की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर “हरित पर्यावरण अभियान” की शुरुआत की गई। इस अवसर पर संयंत्र परिसर में 350 पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में रायगढ़ स्थित अदाणी पावर लिमिटेड के परियोजना प्रमुख, संचालन एवं अनुरक्षण प्रमुख, मानव संसाधन प्रमुख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस गतिविधि के माध्यम से स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाया गया।

अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से कुल 29,500 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ साथ स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग मिलेगा।

इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” निर्धारित की गई है। यह थीम प्रकृति आधारित उपायों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों को दर्शाती है, जिससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है।

कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ एक एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त प्रमाणित संस्था है।

इस अवसर पर अदाणी पावर लिमिटेड की सामाजिक दायित्व इकाई द्वारा परिधीय ग्रामों में भी पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। सुपा स्थित अदाणी कौशल विकास केंद्र एवं वस्त्र निर्माण एवं उत्पादन केंद्र में पौधारोपण के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग एक सौ छात्रों ने भाग लिया।

छात्रों ने धरती, पेड़ पौधों और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर चित्रों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को जूट के थैले वितरित किए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यवहारिक संदेश दिया गया। इस पूरी पहल में महिला स्वयं सहायता समूहों तथा अदाणी कौशल विकास केंद्र की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे पर्यावरण जागरूकता का संदेश व्यापक स्तर तक पहुँचा।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts

सुशासन तिहार में सांसद राधेश्याम राठिया ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

घरघोड़ा/रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार एवं जनसमस्या निवारण शिविर के तहत रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया ने विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम कया पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं एवं आवश्यकताएं गंभीरता से सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, राजस्व तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। सांसद राठिया ने कहा कि शासन की मंशा है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके। सांसद ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ जनता के प्रति जवाबदेही और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान है।

इस अवसर पर सांसद राठिया ने रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि “जनता की सेवा ही मेरा संकल्प है और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।”

RECENT POSTS

BREAKING