June 9, 2026

जंगल अतिक्रमण रोकने पहुंचे वनकर्मियों पर हमला, टांगी-डंडे लेकर दौड़ाया; 6 नामजद पर केस दर्ज

IMG_20260420_092139.jpg



घरघोड़ा (रायगढ़), छत्तीसगढ़

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा रेंज में जंगल की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने पहुंचे वनकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। डिप्टी रेंजर और वन रक्षक को टांगी और डंडों से मारने के लिए दौड़ाया गया। किसी तरह दोनों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद घरघोड़ा पुलिस ने 6 नामजद सहित कई ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जशपुर निवासी डिप्टी रेंजर विजय कुमार मिंज (54) अपने सहयोगी वन रक्षक सुभाष कुमार कर्ष के साथ घरघोड़ा रेंज के चिमटापानी परिक्षेत्र के बीट क्रमांक 1348 (पीएफ) ग्राम बिछीनारा में गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कुछ ग्रामीण पोकलेन मशीन से जंगल की जमीन साफ कर पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा रहे थे।

वनकर्मियों ने जब ग्रामीणों से इस कार्य की अनुमति के बारे में पूछा और अतिक्रमण न करने की समझाइश दी, तो ग्रामीण भड़क गए। उनका कहना था कि उनकी जमीन NTPC द्वारा अधिग्रहित कर ली गई है, ऐसे में वे इसी जमीन पर घर बनाकर रहेंगे।

आरोप है  कुछ ग्रामीण गाली-गलौज करते हुए टांगी और डंडे लेकर वनकर्मियों पर टूट पड़े। जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें दौड़ाया गया।

स्थिति बिगड़ते देख डिप्टी रेंजर और वन रक्षक मौके से भाग निकले और अपनी जान बचाई। बाद में घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts
BREAKING