April 11, 2026

“सेवा से सजी जन्मदिन की सौगात: मरीजों के बीच खुशियां बांटकर मनाया गया प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का जन्मदिन”

IMG-20260411-WA0154.jpg



घरघोड़ा – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हिंदू स्वाभिमान के प्रतीक माने जाने वाले सूर्य प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर श्याम भोजवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ, नई दुनिया-विदर्भ चंडीका प्रतिनिधि एवं न्यूज़ टी 20 के ब्यूरो चीफ तथा वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में मरीजों के बीच फल एवं मिठाई का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटना और समाज सेवा के माध्यम से जन्मदिन को सार्थक बनाना रहा। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल एवं मिठाई वितरित करते हुए सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान पूरे अस्पताल परिसर में सकारात्मक और भावनात्मक माहौल देखने को मिला।

इस सेवा कार्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने एकजुट होकर इस सामाजिक पहल को सफल बनाया और यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता केवल राजनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेंद्र सिन्हा, राजेंद्र आहूजा, संतोष गुप्ता, सकिल अहमद, गुरमीत, संतोष दास, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्याम भोजवानी ने कहा कि, “प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनका जीवन समाज सेवा, संस्कार और हिंदू स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को हमेशा नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प लेते हैं।”

कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश गया कि समाज सेवा ही सच्ची राजनीति की पहचान है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts
BREAKING