April 10, 2026

“साइबर अपराध के खिलाफ ‘खौफ’ का संदेश: एसएसपी खुद बने नायक, घरघोड़ा में मुफ्त प्रदर्शन”

IMG_20260410_122301.jpg




घरघोड़ा, 10 अप्रैल 2026।
साइबर जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनी शॉर्ट फिल्म “खौफ” का आज एके सिनेमा, घरघोड़ा में निःशुल्क प्रदर्शन किया गया। इस खास मौके पर रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह स्वयं उपस्थित रहे और दर्शकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

फिल्म की सबसे खास बात यह रही कि इसके मुख्य किरदार खुद एसएसपी शशि मोहन सिंह हैं, जिन्होंने अभिनय के माध्यम से साइबर अपराध के खतरों और उससे बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और विद्यार्थी शामिल हुए। सभी ने फिल्म को सराहा और इसे जागरूकता के लिए एक सराहनीय पहल बताया।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts
BREAKING