June 22, 2026

“आसमान से वार: घरघोड़ा-तमनार में ड्रोन से नशे की खेती पर प्रशासन का बड़ा एक्शन”

IMG-20260321-WA0094.jpg



रायगढ़ जिले के घरघोड़ा और तमनार क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की खेती पर प्रशासन ने अब हाईटेक वार छेड़ दिया है।

अनुविभागीय अधिकारी श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी के नेतृत्व में आज राजस्व, पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने वृहद ड्रोन सर्वे कर पूरे इलाके की टोह ली।

🔍 आसमान से नजर, जमीन पर जांच
ड्रोन के जरिए  खेतों की जांच की गई, वहीं राजस्व विभाग के पटवारी और कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने खेतों में उतरकर बारीकी से निरीक्षण किया।

📍 इन क्षेत्रों में चला अभियान
घरघोड़ा तहसील के बैहामुडा, भेंगारी, पाकादरहा, पानीखेत और तमनार तहसील के आमापाली, राबो, गढ़गांव, हरापल्ली जैसे गांवों में ड्रोन से सर्वे किया गया।

⚡ कलेक्टर के निर्देश पर सख्ती
अनुविभागीय अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ की खेती के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और आगे भी ड्रोन सर्वे किए जाएंगे।

💥 संदेश साफ है
अब नशे की खेती करने वालों के लिए खेत में छिपना भी मुश्किल है, क्योंकि प्रशासन की नजर अब जमीन ही नहीं, आसमान से भी हर हरकत पर है।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts

RECENT POSTS

BREAKING