March 13, 2026

घरघोड़ा में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन, स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं पर हुई चर्चा

IMG-20260313-WA0075.jpg


घरघोड़ा (जिला रायगढ़)। विकासखंड घरघोड़ा में आयोजित स्वस्थ पंचायत सम्मेलन में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण से जुड़ी योजनाओं के साथ-साथ ग्रामीण विकास के मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।

सम्मेलन में राशन कार्ड, पेंशन योजना, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण और शौचालय निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों को जानकारी दी गई और समस्याओं के समाधान पर मंथन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ लोकसभा सांसद की पत्नी निन्द्रावती राठिया उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ पंचायत का निर्माण तभी संभव है जब स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने महिलाओं और मितानिनों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

सम्मेलन में बीएमओ डॉ. एस.आर. पैकरा, पर्यवेक्षक रोहित डंडसेना, राजीव दुबे और मनबोध बेहरा भी मौजूद रहे।

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, पोषण अभियान और स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में यशोदा चौहान (डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर), तपी गुप्ता (स्वस्थ पंचायत समन्वयक), रम्भा गुप्ता (बीसी), निर्मला ठाकुर (बीसी), हेल्प डेस्क टीम तथा विकासखंड घरघोड़ा की समस्त मितानिन प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सम्मेलन का आयोजन स्वस्थ स्वच्छता एवं पोषण समिति द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि पंचायत स्तर पर सामूहिक प्रयास से ही स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त गांव का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में सम्मानित हुए  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभा ठाकुर,आर एच ओ, उर्वशी सिदार,एमटी चन्दरिका ठाकुर,उमा साहू मितानिन ।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts
BREAKING