June 22, 2026

“प्रशासन की सजगता रंग लाई: घरघोड़ा में भाईचारे और शांति के साथ संपन्न हुआ होली पर्व”

IMG-20260305-WA0022.jpg



घरघोड़ा क्षेत्र में इस वर्ष होली का त्योहार पूरी तरह शांति, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने इसके लिए एसएसपी शशिमोहन सिंह,एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी थाना प्रभारी कुमार गौरव सहित सभी पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

त्योहार के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी गई। प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस की सक्रियता और सजगता के कारण नागरिकों ने होली का त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया।

स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रशासन की सतर्कता और पुलिसकर्मियों की मेहनत के कारण घरघोड़ा में होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। लोगों ने पुलिस प्रशासन के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह शांति और सहयोग बनाए रखने की उम्मीद जताई।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts

RECENT POSTS

BREAKING