भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में परमजीत सिंह भाटिया बने जिला मंत्री, संगठन विस्तार का लिया संकल्प
रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा में सक्रिय कार्यकर्ता परमजीत सिंह भाटिया को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व की घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नव नियुक्त जिला मंत्री परमजीत सिंह भाटिया ने पार्टी नेतृत्व एवं वरिष्ठ मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने कहा कि वे अपने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और बड़ों के आशीर्वाद से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
भाटिया ने बताया कि वे जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असलम भैया जी एवं समस्त पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने आगे कहा कि जिले में संगठन परिवार के विस्तार, युवाओं और अल्पसंख्यक समुदाय को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
नवनियुक्त जिला मंत्री की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।

