June 22, 2026

कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, ग्राहक तलाशते पकड़े गए

IMG-20260215-WA0132.jpg






*रायगढ़, 15 फरवरी* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने चोरी बाइक को दो दिनों के भीतर बरामद कर दो बाइक चोरो को गिरफ्तार कर करने में सफलता मिली है।
      कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामलों में सतत पतासाजी के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
       प्रार्थी प्लांट कर्मी हरिशचंद्रा (उम्र 26 वर्ष) निवासी ग्राम अरसिया थाना जैजेपुर जिला सक्ती, वर्तमान पता बोईरदादर रायगढ़ द्वारा दिनांक 10 फरवरी को थाना कोतवाली में मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह अग्रहो स्टील पावर चिराईपानी में कार्यरत है तथा 8 फरवरी को प्रतिदिन की तरह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 L 1014 से प्लांट गया था। दोपहर करीब 1:30 बजे उसने उर्दना पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर प्लांट बस से ड्यूटी पर चला गया। रात्रि लगभग 10:30 बजे वापस आने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली।
       काफी खोजबीन के बाद वाहन नहीं मिलने पर प्रार्थी द्वारा 8 फरवरी को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर *अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
         विवेचना के दौरान माल-मुलाजिम पतासाजी में आज दिनांक 15.02.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मंगलूडिपा निवासी संदीप खत्री एक चोरी की बाइक रखकर उसे बेचने ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदेही संदीप खत्री को हिरासत में लिया गया।

       पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी सुरेश यादव निवासी उर्दना के साथ मिलकर दिनांक 8 फरवरी को उक्त मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया तथा आज ग्राहक तलाशते समय पकड़े जाने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल CG 12 L 1014 जप्त कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

*गिरफ्तार आरोपी*
1. संदीप खत्री पिता अशोक कुमार खत्री, उम्र 29 वर्ष, निवासी जलालापुरबाद थाना मुग्गा जिला मुग्गा (पंजाब), वर्तमान पता मंगलूडिपा थाना कोतरारोड़ रायगढ़
2. सुरेश यादव पिता जागेश्वर यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी सोहनपुर थाना लैलूंगा, वर्तमान पता उर्दना रायगढ़

        इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts

RECENT POSTS

BREAKING