October 20, 2025

सुचेतना महिला समिति द्वारा जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरण

IMG_20241217_212356.jpg

– घरघोड़ा क्षेत्र के साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड बरघाट कॉलोनी की सुचेतना महिला समिति द्वारा जिले में एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एस ई सी एल बरौद-बिजारी के प्रभावित क्षेत्र के इंदिरा आवास में जरूरतमंद लोगों को कंबल , चादर , मोजा व ठंड से बचने के विभिन सामग्री वितरित किए गए। यह कार्यक्रम घरघोड़ा बिजारी ग्राम पंचायत के इंदिरा आवास में कड़ाके ठंड के मौसम को देखते हुए आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में समिति की प्रमुख सदस्यों सहित अन्य महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपने हाथों से गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को कंबल भेंट किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग को सहायता पहुंचाना और ठंड से राहत दिलाना था।

कार्यक्रम में श्रद्धा महिला मंडल के नेतृत्व में आयोजन हुआ, जिसमें समिति की महिलाओं ने सेवा और सद्भावना का परिचय देते हुए कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस मौके पर समिति की सदस्यों ने कहा कि वे भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करती रहेंगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने समिति की इस पहल की सराहना की।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts

RECENT POSTS

BREAKING