February 5, 2026

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम : 10 से 25 फरवरी तक घरघोड़ा में चलेगा सामूहिक दवा सेवन अभियान

IMG-20260205-WA0134.jpg


घरघोड़ा। फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के उद्देश्य से राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत घरघोड़ा क्षेत्र में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत लगभग 95,439 की जनसंख्या को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से करीब 80,000 लोगों को दवा सेवन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कुल 447 बूथ बनाए जाएंगे, जहां प्रशिक्षित दवा वितरकों द्वारा लोगों को निःशुल्क दवा दी जाएगी।
यह कार्यक्रम घरघोड़ा एसडीएम के नेतृत्व में बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) की देखरेख में संचालित होगा। साथ ही संदिग्ध मरीजों की पहचान और जांच के लिए विशेष सिस्पोशस सर्वेक्षण टीम भी तैनात रहेगी, जो घर-घर जाकर सर्वे करेगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दवा वितरकों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है और उन्हें दवा सेवन की विधि, सावधानियों एवं लोगों को जागरूक करने संबंधी निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और फाइलेरिया से बचाव के लिए निर्धारित दवा का सेवन अवश्य करें। सामूहिक सहयोग से ही इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts

RECENT POSTS

BREAKING