February 5, 2026

घरघोड़ा में सरपंचों का एकजुट सम्मान, रायगढ़ सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान का राठिया भवन में हुआ भव्य स्वागत

IMG20260121141134.jpg



घरघोड़ा जनपद के विभिन्न गांवों के सरपंचों ने एकजुट होकर रायगढ़ सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यह सम्मान समारोह घरघोड़ा स्थित राठिया भवन में आयोजित किया गया, जहां सरपंचों ने पुष्पमालाओं एवं पारंपरिक अभिनंदन के साथ उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जनकल्याण प्रदेश मंत्री परमजीत भाटिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सरपंचों की एकता की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास में सरपंचों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजनों से संगठन को मजबूती मिलती है।

जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने सभी सरपंचों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायतों के सशक्तिकरण और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सरपंच संघ निरंतर प्रयासरत रहेगा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts
BREAKING