पालना केन्द्र में सहायिका पद के लिए 19 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) के अंतर्गत पुलिस लाइन उर्दना, वार्ड क्रमांक 43 स्थित पालना केन्द्र में सहायिका के एक पद पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों का अनंतिम मूल्यांकन पत्रक जारी कर दिया गया है। आवेदिकाएं विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर इसका अवलोकन कर सकती हैं। मूल्यांकन में किसी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि होने पर आवेदिकाएं 19 अक्टूबर तक विभागीय ऑनलाइन पोर्टल aww.e.bharti.in के माध्यम से लिखित में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।