September 25, 2026

सेवा की कहानी: एक लाख की मदद से बबीता के उच्च शिक्षा के सपनों को मिली नई राह

IMG-20260925-WA0110



रायगढ़, 25 सितम्बर 2026/ पुसौर के ग्राम तेलीपाली की बबीता पटेल के लिए उच्च शिक्षा का सपना आर्थिक चुनौतियों के बीच आसान नहीं था। पढ़ाई जारी रखने के लिए होने वाले खर्चों की चिंता के बीच शासन की योजना से मिली सहायता ने उनकी राह आसान कर दी। छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग की नोनी बाबू मेधावी योजना के तहत बबीता को उच्च शिक्षा के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली।
             योजना का लाभ पाने के लिए बबीता ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। पात्रता के आधार पर प्रकरण तैयार हुआ और स्वीकृति के बाद उन्हें शिक्षा सहायता राशि प्रदान की गई। आर्थिक सहयोग मिलने से अब बबीता अपनी पढ़ाई बिना उस आर्थिक दबाव के जारी रख पा रही हैं, जो पहले उनके सामने चुनौती बना हुआ था। बबीता के लिए यह सहायता केवल एक राशि नहीं, बल्कि अपने सपनों को आगे बढ़ाने का अवसर है। वह कहती हैं, “नोनी बाबू मेधावी योजना के तहत मुझे उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता मिली है। इस सहायता से मेरी पढ़ाई जारी रहेगी और मैं अपने सपनों को पूरा कर सकूँगी। आज बबीता उच्च शिक्षा की ओर आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ा रही हैं। उनके लिए शासन की योजना ने आर्थिक सहयोग को शिक्षा के अवसर में बदल दिया है।

WhatsApp Image 2024-11-28 at 11.00.00_52e96eec
+ posts
BREAKING