November 5, 2026

खड़ी ट्रक को बस ने मारी जोरदार टक्कर,एक महिला की मौत

IMG-20241229-WA0043.jpg

पूँजीपथरा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आ रही है जिसमे सवारी बस ने खड़ी ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में एक महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ से सुबह 6 बजे कुनकुरी जाने के लिये निकली सितारा बस कि समारुमा के पास खड़ी ट्रक से पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर में बस के सामने का शीशा फट गया और सामने केबिन में बैठी महिला छिटक कर बस के बाहर गिर गई और बस के पहिये के निचे आ गई जहाँ बस के पहिये में दबने के बाद उसकी मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की मृत महिला सवारी के सम्भलने से पहले ही बस का का पहिया उस पर चढ़ गया। पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की जाँच कार्यवाही में जुट गई है।

+ posts

RECENT POSTS

BREAKING